आवास प्लस 2024 की सूची का शिवाजीनगर ब्लॉक में ग्रामसभा में हुआ अनुमोदन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2024 से सर्वेक्षित परिवारों की प्राथमिकता सूची तैयार करने को लेकर शुक्रवार को तीसरे और अंतिम दिन चार पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित की गई। परसा, रजौर रामभद्रपुर, रहियार दक्षिण और शंकरपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन व मनरेगा भवन में ग्रामसभा हुई।

परसा में मुखिया राजकुमारी देवी, रजौर रामभद्रपुर में मुखिया रामचंद्र सिंह, रहियार दक्षिण में अशर्फी सहनी तथा शंकरपुर में मुखिया विभा कुमारी ने अध्यक्षता की। ग्रामसभा में आवास प्लस 2024 के तहत सर्वेक्षित परिवारों की पात्रता की जांच-पड़ताल की गई। जांच के बाद योग्य एवं अयोग्य परिवारों का सत्यापन कर प्राथमिकता सूची का अनुमोदन किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पात्र परिवारों को निर्धारित मानकों के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नोडल पदाधिकारी के रूप में कृषि समन्वयक वीरेंद्र प्रसाद, अजय मिश्रा, राजशेखर व बीपीआरओ नाजिश प्रवीण मौजूद रहे।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमार, गुंजन सिंह, आवास सहायक राजेश कुमार, परितोष ठाकुर, विजय प्रसाद गुप्ता, गौतम कुमार, पंचायत सचिव मिथिलेश कुमार, रवि रंजन कुमार, सौरभ सामंत व जितेंद्र कुमार सहित ग्रामीण आदि थे।

*छपरा से भटककर समस्तीपुर पहुंचा नाबालिग, RPF ने ट्रेन से उतारकर किया सुरक्षित रेस्क्यू – Doorbeen News*

छपरा से भटककर समस्तीपुर पहुंचा नाबालिग, RPF ने ट्रेन से उतारकर किया सुरक्षित रेस्क्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *