जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर किसान गोष्ठी आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: खानपुर। ई किसान भवन स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय खानपुर के सभागार में मंगलवार को माननीय विधायक डॉक्टर मांजरिक मृणाल की अध्यक्षता में जैविक एवं प्राकृतिक खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक डॉक्टर मांजरिक मृणाल,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष रामनारायण सिंह, उपाध्यक्ष बमभोला सिंह,किसान सलाहकार समिति के सदस्य संजीव कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व, लाभ तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वैज्ञानिक डॉक्टर सुमित कुमार सिंह,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुरज कुमार सहनी, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुशील कुमार कुशवाहा एवं शशि भूषण कुमार आदि ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन को स्वस्थ्य और दीर्घायु बनाने के लिए जैविक और प्राकृतिक खेती करना आवश्यक है।

इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को जैविक खाद, जीवामृत, घनजीवामृत, प्राकृतिक खेती, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के संतुलित उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा कम लागत में टिकाऊ कृषि के संबंध में जानकारी दी गई। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा कृषि में लागत कम कर आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खेती से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को विशेषज्ञों के समक्ष रखा, जिसका समाधान वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही और किसानों ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने में रुचि दिखाई।
मौके पर पंकज कुमार राय,अजय कुशवाहा,गंगा प्रसाद झा,राम बहादुर झा,रामशंकर राय, मो नन्हे,त्रिपुरारी झा सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

*जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई घिनौनी हरकत ने बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है, इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए – आलोक – Doorbeen News*

जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई घिनौनी हरकत ने बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है, इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए – आलोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *