जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई घिनौनी हरकत ने बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है, इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए – आलोक

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आज बिहार में बच्चियां डरी हुई हैं, सहमी हुई हैं। शाम के बाद बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जमुई मे कोचिंग से लौट रही एक 10वीं की छात्रा के साथ सरेआम जिस तरह बदसलूकी की गई, वह दिखाता है कि इस सरकार में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं।

यह डबल इंजन की सरकार बेटी बचाओ का नारा तो देती है, लेकिन जमीन पर बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सड़क पर, स्कूल में, कॉलेज में — कहीं भी सुरक्षित नहीं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि दोषियों पर POCSO के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई हो और जो लोग नाबालिग का वीडियो वायरल कर रहे हैं, उन पर भी IT Act में केस दर्ज हो।

*बिहार कृषि एप से घर बैठे योजनाओं की मिलेगी जानकारी, रबी-खरीफ से लेकर अनुदान तक के अपडेट रहेंगे उपलब्ध – Doorbeen News*

बिहार कृषि एप से घर बैठे योजनाओं की मिलेगी जानकारी, रबी-खरीफ से लेकर अनुदान तक के अपडेट रहेंगे उपलब्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *