अंग्रेजी में सामगी, आरती एवं पूजा ने सितंबर, 2026 की यूजीसी-नेट परीक्षा में पायी सफलता

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: निःशुल्क ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से अंग्रेज़ी साहित्य की तैयारी करने वाली कुमारी सामगी, आरती कुमारी एवं पूजा कुमारी ने जून/सितंबर 2026 में यूजीसी-नेट (अंग्रेज़ी साहित्य) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की हैं। इन छात्राओं ने गूगल मीट के माध्यम से संचालित निःशुल्क ऑनलाइन कक्षाओं में अध्ययन किया, जिनका मार्गदर्शन डॉ युगेश्वर साह, सहायक प्राध्यापक एवं अध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग, सी. एम. साइंस कॉलेज, दरभंगा द्वारा किया गया।

डॉ युगेश्वर पिछले एक दशक से अधिक समय से विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट उत्तीर्ण किया, लगभग दो दर्जन विद्यार्थियों ने देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में बी.ए., एम.ए. एवं पीएच.डी. में प्रवेश लिया तथा कई विद्यार्थी शिक्षक, अनुवादक और सहायक प्राध्यापक बने हैं।

जिस अंग्रेज़ी साहित्य को पढ़ने और विषय के रूप में चुनने में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में कभी झिझक और भय रहता था, आज उन्हीं ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र-छात्राएँ इस विषय में यूजीसी-नेट उत्तीर्ण कर सहायक प्राध्यापक बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह डॉ युगेश्वर साह के शैक्षणिक योगदान का महत्त्वपूर्ण उदाहरण है। इन कक्षाओं में यूजीसी-नेट के साथ बी.ए. एवं एम.ए. अंग्रेज़ी तथा सीयूईटी-यूजी एवं सीयूईटी-पीजी की तैयारी भी कराई जाती है।

कोई भी जरूरतमंद अथवा मेधावी विद्यार्थी इन निःशुल्क ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ सकता है। डॉ युगेश्वर ने इन सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उन्हें शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। इन सफल छात्राओं को कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

*कलश विसर्जन के दौरान निकली भव्य शोभायात्रा, राम-सीता-लक्ष्मण और हनुमान की झांकियों ने मोहा मन – Doorbeen News*

कलश विसर्जन के दौरान निकली भव्य शोभायात्रा, राम-सीता-लक्ष्मण और हनुमान की झांकियों ने मोहा मन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *