व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर भगवती स्थान परिसर में आयोजित नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ समापन हुआ। समापन के अवसर पर कलश विसर्जन को लेकर भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
कलश विसर्जन यात्रा पंचायत क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए बूढ़ी गंडक तटबंध के रास्ते शाहपुर पुल घाट पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठान के साथ इसका समापन किया गया। शोभायात्रा में रथ पर सवार भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की भव्य झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। इसके अलावा विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी लोगों का ध्यान खींचती रहीं।
भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु
समापन समारोह के अवसर पर शाम सात बजे से प्रसिद्ध भजन एवं गजल गायक और कीर्तन सम्राट धीरज कांत के भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। धार्मिक गीतों और भजनों पर श्रद्धालु देर शाम तक झूमते रहे। पूरे दिन भगवती स्थान परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
कथावाचक आचार्य संजय शास्त्री ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक चेतना के साथ आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता भी मजबूत होती है।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
आयोजन में मुख्य यजमान सिद्धार्थ सिद्धू, कथावाचक आचार्य संजय शास्त्री, महंत रामनरेश झा, राकेश झा, उदय झा, कामेश्वर झा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र झा, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पासवान, श्याम कांत झा, अंकित, नितेश, दर्शन झा, नीतीश, शिवम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

*बाल्टी में डूबने से बेहोश हुए एक वर्षीय बच्चे की बची जान, डॉक्टर ने उपचार कर बचाया – Doorbeen News*
बाल्टी में डूबने से बेहोश हुए एक वर्षीय बच्चे की बची जान, डॉक्टर ने उपचार कर बचाया











