व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: विश्वविद्यालय मैथिली विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार मेहता की अध्यक्षता में मैथिली के वरेण्य साहित्यकार प्रो हरिमोहन झा की जयंती संगोष्ठी के रूप में मनाई गई, जिसका विषय था- ‘हरिमोहन झाक कथाक प्रासंगिकता’। इस अवसर पर विभागीय शिक्षकों के अतिरिक्त शोधार्थी एवं छात्र छात्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रो हरिमोहन झा के साहित्यिक योगदान एवं उनकी कहानियों की प्रासंगिकता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।
विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार मेहता ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि प्रो हरिमोहन झा का साहित्यिक कलखंड लगभग चालीस वर्षो का रहा है, उन्होंने उस रचनात्मक कालखंड में जो भी साहित्य सृजन किया, वह कालजयी है।


उन्होंने अपने समाज के आसपास के पात्रों को पथ-प्रदर्शक के रूप में चित्रित किया। साथ ही, उन्होंने रूढ़िवादी सामाजिक परंपराओं पर जिस प्रकार प्रहार किया, उससे समाज को जागरूक होने में मदद मिलती है।
संगोष्ठी के मुख्यवक्ता पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो दमन कुमार झा ने प्रो.श हरिमोहन झा को मैथिली साहित्य में सर्वाधिक पढ़े जाने वाले साहित्यकारों के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि हरिमोहन झा तत्कालीन समाज के दर्पण थे। उनके साहित्य-सृजन से समाज में जागरूकता आई। उन्होंने हरिमोहन झा की विभिन्न विधाओं के विशेषताओं पर भी विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किए।


इस अवसर पर शोधार्थी प्रियंका कुमारी, राहुल राज गुप्ता, शिवम कुमार झा, मनोज कुमार पंडित, प्रवीण कुमार एवं राजू कुमार शर्मा ने हरिमोहन झा के कहानियो में प्रासंगिकता को ढूंढने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त सत्यनारायण साहू, आकृति झा, भवेश कुमार, चन्द्रकान्त आदि छात्र-छात्राओं में ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
संगोष्ठी का संचालन शोधार्थी राजनाथ पंडित ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी नेहा कुमारी ने किया।
संगोष्ठी में विभाग के शोधार्थियों में पवन कुमार महतो, अम्बालिका कुमारी, शीला कुमारी, मनीष कुमार एवं मनोज कुमार तथा छात्र-छात्राओं में आरती कुमारी एवं सुगन्धा कुमारी उपस्थित रहीं। विभागीय कर्मचारी निरेन्द्र कुमार एवं राम सेवक भारती सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद थे।



*समस्तीपुर सदर अस्पताल में महिला सिपाही की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप से मचा हड़कंप – Doorbeen News*
समस्तीपुर सदर अस्पताल में महिला सिपाही की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप से मचा हड़कंप





