डूबने से मृत अमन के पिता को मिला चार लाख का सहायता चेक

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen  News Desk:  शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत भटौरा पंचायत के भटौरा गांव निवासी मुकेश पासवान के पुत्र अमन कुमार की डूबने से हुई मौत के बाद बुधवार को पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। शिवाजीनगर अंचल कार्यालय में सीओ अम्बपाली यादव ने मृतक के पिता मुकेश पासवान को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। सहायता राशि का चेक मिलते ही परिजनों के चेहरे पर कुछ राहत दिखाई दी।

बताया गया कि अमन कुमार की बीते नौ मई को खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुरगाहर चौर में पानी में डूबने से मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार चौर में जेसीबी से मिट्टी कटाई के कारण बने गहरे गड्ढे में काफी पानी जमा था। इसी गड्ढे में जाने के दौरान अमन गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया था।

घटना के बाद संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की गई। बुधवार को अंचल कार्यालय में सीओ ने मृतक के पिता को चार लाख रुपये का चेक सौंपा। राशि मिलने के बाद परिजनों ने सरकारी सहायता के लिए प्रशासन के प्रति आभार जताया। सीओ अम्बपाली यादव ने बताया कि आपदा की स्थिति में नियमानुसार पात्र पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

*रेवड़ा में भव्य गणेश पूजा का आयोजन, अगले चार दिनों तक चलेगा कार्यक्रम – Doorbeen News*

रेवड़ा में भव्य गणेश पूजा का आयोजन, अगले चार दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *