व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: खानपुर प्रखंडक्षेत्र के रेवड़ा चौक पर आज बुद्धि के देवता भगवान श्री गणेश,धन की देवी माता लक्ष्मी और ज्ञान की देवी माता सरस्वती जी की भव्य पूजा अर्चना की गई।
सर्वप्रथम 151 कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा भगवान की जयकारा के साथ निकाली गई जो रेवड़ा चौक से चलकर रेवड़ा पोखर तक गई जहां विद्वान पंडित बिरजू झा के वैदिक विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान सूर्यदेव और माता गंगा की पूजा अर्चना कर कलश में जल भरा गया।
पुनः गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया,जैसे जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने झूमते और ठुमका लगाते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे जहां वैदिक परंपराओं के साथ भव्य तरीके से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। पूजा के उपासक स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह व डॉक्टर लाल बाबू हैं।


कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं भक्तजनों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम साहनी ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नकर्ता हैं,इनके पूजा अर्चना करने से समाज में फैले सभी तरह के विघ्नों का नाश होगा वहीं समाज में धर्म और ईश्वर के प्रति आस्था का प्रसार होगा। उन्होंने कहा इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान से समाज के लोगों का कल्याण होगा।लोगों में आपसी भाईचारा,प्रेम और सौहार्द के बतावरण का निर्माण होगा।
पूजा समिति के अध्यक्ष पैक्स अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय ने बताया कि यहां चार दिनों तक भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।आज रात में और कल दिन में महंत राम दयाल यादव जी के द्वारा कथा वचन और प्रवचन का कार्यक्रम है। वहीं दिनांक 16.09.2026 की रात्रि में बारहवां ग्रुप के द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा।


साथ ही दिनांक 17.09.2026 की रात्रि में शंभू यादव और मौसम चौधरी के द्वारा मैथिली संगीत कार्यक्रम होगा उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन संध्या आरती भी होगा जिसमें सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति रहेगी।
मौके पर सरपंच अशोक कुमार राय,दिनेश प्रसाद महतो,केदार प्रसाद राय,विजय कुमार महतो,कैलाश साहनी,राधेश्याम महतो,सूरज साहनी,दिलीप कुमार राम,गुलशन कुमार,अमन कुमार,चंदन कुमार, अकलु राय,सुरेश साहनी,अनिशा कुमारी,नीलम देवी, सुखो देवी,सुदामा देवी,अंजली कुमारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु,भक्तजन और धर्मांबलबी उपस्थित रहे।


*अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शुरू, प्रश्नपत्र नहीं मिलने से बच्चों को हुई परेशानी – Doorbeen News*
अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शुरू, प्रश्नपत्र नहीं मिलने से बच्चों को हुई परेशानी






