शिवाजीनगर के बीएलओ की बैठक, प्रपत्र 6, 7 और 8 के निष्पादन का निदेश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक कर्रे

Doorbeen News News: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर के पुस्तकालय भवन सभागार में शुक्रवार को प्रखंड के 11 पंचायत 139 रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजर एवं सभी बूथ स्तरीय बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रोसड़ा के अवर निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार ने की। इस दौरान मतदाता सूची के अद्यतन एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए सुपरवाइजर एवं बीएलओ को निर्धारित प्रक्रिया और समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने का निदेश दिया गया।

बैठक में अधिकारियों ने विशेष रूप से प्रपत्र 6, 7 एवं 8 के निष्पादन पर विस्तार से चर्चा की। बीएलओ को बताया गया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार सत्यापन करते हुए समय पर निष्पादन किया जाना आवश्यक है। प्रपत्र 6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, प्रपत्र 7 के माध्यम से नाम हटाने तथा प्रपत्र 8 के माध्यम से मतदाता सूची में दर्ज विवरण में आवश्यक संशोधन से संबंधित प्रक्रिया पूरी की जाती है।

अवर निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्य में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में मतदाता सूची से संबंधित प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से जांच करें और निर्धारित नियमों के अनुसार उनका निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। आवेदन के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई में निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बीएलओ को निर्वाचन कार्यों में पूरी गंभीरता बरतने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इसमें योग्य मतदाताओं का नाम शामिल करने के साथ-साथ मृत, स्थानांतरित या अन्य कारणों से अपात्र हो चुके नामों को नियमानुसार हटाना और मतदाता के विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका सुधार करना जरूरी है। उन्होंने सभी बीएलओ से अपने क्षेत्र में मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी देने और आवश्यकतानुसार सहयोग करने की बात कही।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने पर विशेष जोर दिया। बीएलओ को निदेश दिया गया कि कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा प्राप्त आवेदनों के सत्यापन एवं निष्पादन की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करें। बैठक में मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर बीएलओ की समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्वाचन संबंधी कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने की बात कही।

बैठक में शांति भूषण, पारस नाथ महाराज, नीलू कुमारी, उमेश प्रसाद राय, राजकुमार राय, प्रदीप कुमार हीरानंद झा सतनारायण आर्य मृत्युंजय कुमार सिंह मृत्युंजय कुमार राय, रामरतन राय, रमेश कुमार, सिकंदर मलिक बिहारी दास दीपक कुमार, रामकुमार माझी समेत सुपरवाइजर एवं बीएलओ मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित सुपरवाइजर बीएलओ को निर्वाचन कार्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश भी दिए गए।

*गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति को हाईवा ने कुचला, मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत – Doorbeen News*

गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति को हाईवा ने कुचला, मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *