तीन पंचायतों में लगा श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर, पात्र लाभुकों को योजनाओं की दी गई जानकारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के शिवाजीनगर के प्रखंड अंतर्गत गुरूवार को शंकरपुर, रहियार उत्तर एवं रहियार दक्षिण पंचायत में निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया, पात्रता एवं आवेदन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। शिविर का आयोजन बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।

शंकरपुर पंचायत के सामुदायिक भवन औरा में आयोजित शिविर में कृषि समन्वयक राजशेखर, टोला सेवक संजीत मांझी, विकास मित्र सुभाष मांझी एवं सहयोगी विकास मित्र चंद्रदेव राम ने भाग लिया। कर्मियों ने ग्रामीणों को शिविर के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक पहुंचाना इसका प्रमुख उद्देश्य है। ग्रामीणों से अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी शिविर में देने की अपील की गई।

इसी तरह रहियार उत्तर पंचायत के अंबेडकर भवन बेला में आयोजित शिविर में पीओ बबलू कुमार, विकास मित्र चंद्रदेव राम, सहयोगी विकास मित्र सुभाष मांझी, टोला सेवक जीतन मांझी एवं कृषि समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों को विभागवार संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को बताया गया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्रता एवं निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करना आवश्यक है।

पात्र लाभुकों को आवेदन की प्रक्रिया तथा संबंधित विभाग से संपर्क करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। रहियार दक्षिण पंचायत के ग्राम कचहरी भवन पुरानी में आयोजित शिविर में जीविका बीपीएम सुजीत कुमार, कृषि समन्वयक अजय शंकर मिश्रा, टोला सेवक किशुन सदा, विकास मित्र प्रमिला कुमारी एवं सहयोगी विकास मित्र मुरारी राम ने भाग लिया। कर्मियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ली तथा सरकारी योजनाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

शिविर के दौरान कर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी समय पर मिलने से वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में पंचायत स्तर पर आयोजित इस तरह के शिविर ग्रामीणों तक सीधे पहुंच बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजित शिविर के माध्यम से प्रशासन ने पंचायत स्तर पर ग्रामीणों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और अपनी समस्याओं को संबंधित कर्मियों के समक्ष रखें, ताकि उसका नियमानुसार समाधान कराया जा सके।बताया गया कि श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न पंचायतों में किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रखंड की पंचायतों में निर्धारित तिथि एवं स्थल पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के माध्यम से प्रशासन का प्रयास है कि पंचायत क्षेत्र के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उसका लाभ पहुंच सके।

*पांच साल से जलजमाव की समस्या से जूझ रहा बंधार गांव, नाला नहीं बनने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी – Doorbeen News*

पांच साल से जलजमाव की समस्या से जूझ रहा बंधार गांव, नाला नहीं बनने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *