खानपुर के अनमोल धरोहर थे शिक्षाविद् डॉ राम नरेश झा, प्रथम पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : खानपुर प्रखंड के भोरे शाहपुर निवासी शिक्षाविद् राम नरेश झा की बुधवार को प्रथम पुण्यतिथि मनायी गई। स्वर्गीय झा की स्मृति में निःशुल्क चिकित्सा शिविर सह लेखन सामग्री वितरण कार्यक्रम का भी योजना किया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीपीआई के वरिष्ठ नेता अवधेश मिश्रा एवं संचालन श्यामाकांत झा ने किया।

सर्वप्रथम अतिथियों ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ राम नरेश झा खानपुर के अनमोल धरोहर थे। स्वर्गीय झा मोरदीवा स्कूल के प्रधानाध्यापक रह चुके थे। वे समस्तीपुर के अंचल मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके थे। शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उन्होंने एक मिसाल पेश किया था।

कई वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया था। इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में डॉ अवनीश कुमार, डॉ मिथिलेश ठाकुर  ने स्वास्थ्य शिविर में आए हुए लोगों का इलाज किया। इस शिविर को सफल बनाने में कम्पाउंडर राकेश कुमार, रोहित कुमार एवं आयुष कुमार का भी सराहनीय योगदान रहा।

मौके पर पहुंचे एनटीपीसी के निदेशक सुशील कुमार चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता शशिकांत झा चुनचुन, जिला पार्षद प्रियंका कुमारी, जनसुराज के नेता सत्यनारायण सहनी, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा, स्वर्गीय झा के ज्येष्ठ पुत्र डॉ अनिल कुमार झा एवं प्रवीण कुमार झा के साथ अरुण झा, धर्मेंद्र झा, अशोक पासवान, महेश प्रसाद यादव, अनिल कुमार, राजस्व अधिकारी ऋषि कुमार, पिंटू सिंह आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

*उजियारपुर पुलिस पर दमन और फर्जी मुकदमे का आरोप, भाकपा माले ने किया विरोध प्रदर्शन,  थानाध्यक्ष का पुतला फूंकने की घोषणा – Doorbeen News*

उजियारपुर पुलिस पर दमन और फर्जी मुकदमे का आरोप, भाकपा माले ने किया विरोध प्रदर्शन,  थानाध्यक्ष का पुतला फूंकने की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *