समस्तीपुर में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का विशेष अभियान शुरू, 30 नवंबर तक स्वास्थ्य संस्थानों में होगी जांच

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के तहत ‘जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वारा’ अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित किया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर समस्तीपुर सदर अस्पताल को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से टू-वे कम्युनिकेशन के माध्यम से जोड़ा गया। इस दौरान जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

रोज होगी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग

अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रतिदिन विभिन्न गैर संचारी रोगों की जांच और स्क्रीनिंग की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप, मधुमेह और तीन प्रमुख कैंसर—मुंह, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच शामिल है।

इसके अलावा हृदय रोग, लिवर से संबंधित बीमारियों और श्वसन संबंधी रोगों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। जांच में बीमारी की पुष्टि होने वाले मरीजों को आवश्यक उपचार, प्रबंधन और आगे की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

स्वास्थ्य संस्थानों पर मिलेगी जांच और उपचार की सुविधा

अभियान का उद्देश्य गैर संचारी रोगों की समय रहते पहचान कर मरीजों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में पहुंचकर निर्धारित बीमारियों की जांच कराएं।

कार्यक्रम में एमएलसी तरुण चौधरी, सिविल सर्जन समस्तीपुर, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, जिला प्रशिक्षण पदाधिकारी समेत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी-कर्मी और विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

*फर्जी हस्ताक्षर : DEO ने प्रतिनियोजन पत्र को बताया फर्जी, संबंधित शिक्षकों व प्रधानाध्यापक पर एफआईआर के निर्देश – Doorbeen News*

फर्जी हस्ताक्षर : DEO ने प्रतिनियोजन पत्र को बताया फर्जी, संबंधित शिक्षकों व प्रधानाध्यापक पर एफआईआर के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *