व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। लोहिया आश्रम, समस्तीपुर में मंगलवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधान पार्षद सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शिवरानी देवी प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवरानी देवी प्रजापति ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। महिलाओं को सम्मान, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जदयू के भविष्य और कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करने के लिए निशांत कुमार तैयार हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए महिला कार्यकर्ताओं से बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जा सके।


उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन के लिए महिला प्रकोष्ठ की सराहना की।
संगठन में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण : अश्वमेघ देवी
समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी ने कहा कि जदयू संगठन में महिलाओं को लंबे समय से मजबूत भागीदारी मिलती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की गतिविधियों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका संगठन को मजबूती प्रदान करती है।
जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ की ओर से समय-समय पर जिले में कई सफल कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। ऐसे आयोजनों से संगठन में महिलाओं की भागीदारी और सक्रियता बढ़ती है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बिरिया देवी ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. ज्योति निर्मला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन भी बिरिया देवी ने किया।
मौके पर सुप्रिया रानी, अनिता मिश्रा, पुष्पलता कुमारी, ताराचंद मेहता, दीप्ती सिंह, मंजू पासवान, तारा देवी, प्रीति कुमारी, मंजू देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, राधा देवी, आशा देवी, गीता देवी, ममता देवी, श्रीती सिंह, मनीष कुमारी, बिजली देवी, जगतारिणी देवी, मिनाक्षी देवी, पूनम कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। जदयू जिला प्रवक्ता अनस रिजवान और शुभकांत ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


*जहांगीरपुर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश – Doorbeen News*
जहांगीरपुर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश






