तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत के पांच माह बाद मां को मिला 12 लाख का मुआवजा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: शिवाजीनग प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के बोजर गांव वार्ड सात में मंगलवार को उस समय माहौल भावुक हो गया, जब करीब पांच माह पूर्व करेह नदी में डूबने से जान गंवाने वाले तीन सगे भाइयों के परिवार को सरकार की ओर से मुआवजा राशि का चेक सौंपा गया। वारिसनगर विधायक मांजरिक मृणाल एवं सीओ अम्बपाली यादव ने मृतकों की मां आशा देवी के घर पहुंचकर उन्हें कुल 12 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

मुआवजा राशि दो चेक के माध्यम से दी गई, जिसमें एक चेक आठ लाख रुपये और दूसरा चार लाख रुपये का था। बताया जाता है कि बीते छह अप्रैल को बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में स्नान करने के दौरान एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान बोजर गांव वार्ड सात निवासी सुदर्शन कुमार झा के पुत्र आदित्य कुमार, हर्षित कुमार एवं कार्तिक कुमार के रूप में हुई थी। तीनों भाई अपने पिता के साथ नदी में स्नान करने गए थे।

इसी दौरान हुए हादसे में तीनों की जान चली गई थी। एक ही परिवार के तीन पुत्रों की एक साथ मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई थी। घटना के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों तक यह हादसा चर्चा का विषय बना रहा। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। माता पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के तीनों बेटों को खोने का दर्द आज भी परिजनों के लिए असहनीय बना हुआ है।

घटना के करीब पांच माह बाद मंगलवार, एक सितंबर को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि मृतकों की मां आशा देवी को उनके घर पहुंचकर प्रदान की गई। विधायक मांजरिक मृणाल एवं सीओ अम्बपाली यादव ने परिवार को मुआवजा राशि का चेक सौंपते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीओ ने कहा कि आपदा की स्थिति में सरकार के प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराई जाती है। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम पुकार मंडल, समाजसेवी संजय झा, किशोरी प्रसाद सिंह, समाजसेवी राजेश कुमार सिंह, श्रवण कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, बिरजू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

*सहयोग शिविर में हुआ शिकायतों का निपटारा, सभी अधिकारी थे उपस्थित – Doorbeen News*

सहयोग शिविर में हुआ शिकायतों का निपटारा, सभी अधिकारी थे उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *