मुसरीघरारी में मिला विशाल अजगर, सांप देखने उमड़ी लोगों की भीड़

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk। मुसरीघरारी नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मैदान में विशाल अजगर सांप दिखाई दिया। अजगर मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। काफी देर तक लोग अजगर को देखने के लिए मैदान के आसपास जमा रहे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की शाम कुछ बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे की नजर मैदान में पड़े विशाल सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही बच्चा डर गया और शोर मचाते हुए वहां से भागा। बच्चे के शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां विशाल अजगर को देखकर लोगों में भी डर का माहौल बन गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने सांप पकड़ने वाले रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर रेस्क्यू करने वाला व्यक्ति मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ लिया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

अजगर को देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में लोग जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मैदान में अक्सर बच्चे खेलते हैं। ऐसे में अजगर मिलने से अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है।

*WASH सेवाओं की होगी रैंकिंग, कमियों की पहचान कर सुधारी जाएगी व्यवस्था – Doorbeen News*

WASH सेवाओं की होगी रैंकिंग, कमियों की पहचान कर सुधारी जाएगी व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *