विमेंस कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे

कबड्डी और एथलेटिक्स से हुई शुरुआत, छात्राओं ने दिखाया उत्साह; क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और खो-खो भी होंगे

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 31 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के निर्देशानुसार विमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में सोमवार को महाविद्यालय स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

महाविद्यालय की खेल एवं संस्कृति पदाधिकारी डॉ. संगीता के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं के बीच कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो और क्रिकेट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। पहले दिन राष्ट्रगीत, कुलगीत और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के बाद कबड्डी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता से आयोजन की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

खेल से अनुशासन और नेतृत्व का विकास

प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार रंजन ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने छात्राओं से खेल भावना और आपसी सौहार्द के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की।

खेल एवं संस्कृति पदाधिकारी डॉ. संगीता ने स्वागत भाषण में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित खेल गतिविधियां छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

चार समूहों में बांटी गईं छात्राएं

प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए छात्राओं को ए, बी, सी और डी चार समूहों में विभाजित किया गया है। विभिन्न समूहों के बीच निर्धारित खेलों की प्रतियोगिताएं अनुशासित एवं प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में आयोजित की जा रही हैं।

महाविद्यालय के भूतपूर्व शारीरिक शिक्षा निदेशक एसएन ठाकुर के निर्देशन में प्रतियोगिता का संचालन किया जा रहा है। वहीं डॉ. विजय गुप्ता और डॉ. सुनीता ने खेल प्रतियोगिताओं के संचालन में सहयोग किया। मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने प्रतियोगिता की गतिविधियों एवं परिणामों से संबंधित जानकारी दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। मौके पर डॉ. सोनी सलोनी, डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ. मधुलिका मिश्रा, प्रो. फरहत जबीं, डॉ. कुमारी अनु, डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. आभा कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मी एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित यह प्रतियोगिता छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के साथ स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

*भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया आंदोलनात्मक निर्णय – Doorbeen News*

भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया आंदोलनात्मक निर्णय

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *