महंगाई के खिलाफ खेग्रामस का प्रतिवाद मार्च, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले गुरुवार को समस्तीपुर शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के मालगोदाम चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, किसान, मजदूर एवं आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। खाद्यान्न, दाल, तेल, गैस, पेट्रोल, चीनी, प्याज सहित आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम करने की मांग की।

मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि महंगाई पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद मालगोदाम चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

प्रतिवाद मार्च की अध्यक्षता खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेन्द्र राय ने की। सभा का संचालन जिला सचिव जीबछ पासवान ने किया। सभा को भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, फूलबाबू सिंह, ललन कुमार, रंजीत राम, सुनील कुमार, लोकेश राज, दीपक यदुवंशी, महेश कुमार, रंजीत कुमार, रौशन कुमार, रामचंद्र पासवान, दिनेश कुमार, मो० दुलारे, गंगा प्रसाद पासवान, अनील चौधरी, अजय कुमार, अमित कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में खेग्रामस एवं अन्य जनसंगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे।

इससे पूर्व भाकपा माले समस्तीपुर जिला कमिटी की दो दिवसीय बैठक शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार की अध्यक्षता एवं मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। बैठक में दर्जनों राजनीतिक, सांगठनिक एवं आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया।

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में 6 अगस्त को छात्र-युवा संसद को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने एवं वासभूमि, पर्चा, पहुंचपथ, आवास आदि की मांगों को लेकर 21 सितंबर से जिलाधिकारी के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन चलाने एवं 15 सितंबर तक खेग्रामस का सदस्यता अभियान चलाने, सभी प्रखंड कमिटियों एवं जनसंगठनों की बैठक करने आदि का निर्णय लिया गया।

*सात सूत्री मांगों को लेकर कल्याण पदाधिकारियों में नाराजगी, 11 सितंबर को सांकेतिक विरोध की तैयारी – Doorbeen News*

सात सूत्री मांगों को लेकर कल्याण पदाधिकारियों में नाराजगी, 11 सितंबर को सांकेतिक विरोध की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *