हादसे में टेम्पो ड्राइवर घायल, वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। सिंघिया-रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग एसएच-88 पर कोल्हुआघाट के पास एक पिकअप और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घायल ऑटो चालक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी चंदन साहू के रूप में हुई है। वहीं, पिकअप चालक दिल्ली निवासी सपन कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार, चंदन साहू ऑटो को रिजर्व लेकर सिंघिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली से पिकअप लेकर हसनपुर की ओर जा रहे सपन कुमार का वाहन कोल्हुआघाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गया।

अनियंत्रित पिकअप ने सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।घटना की सूचना मिलने पर सिंघिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है और पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।

*समस्तीपुर में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत – Doorbeen News*

समस्तीपुर में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *