व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिला कृषि विभाग में किसान सलाहकारों से तकनीकी कार्य लिए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ ने जिला कृषि पदाधिकारी को आवेदन देकर किसान सलाहकारों को तकनीकी कर्मी की मान्यता देने की मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने पत्र में कहा है कि किसान सलाहकारों को नियमावली के अनुसार तकनीकी कर्मी नहीं माना गया है, इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर उनसे तकनीकी कार्यों का निष्पादन कराया जाता है।
आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2010-11 में पंचायत स्तर पर वीएलडब्ल्यू/वीईडब्ल्यू कर्मियों की कमी को देखते हुए किसान सलाहकारों का चयन किया गया था। उनका मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर कृषि विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार और किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना था।


संघ का कहना है कि गैर-तकनीकी कर्मी होने के बावजूद किसान सलाहकारों को विभिन्न तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी दी जाती है। इससे कार्य संपादन के दौरान कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद किसान सलाहकार विभागीय कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।
संघ अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने मांग की है कि किसान सलाहकारों को स्थानीय स्तर से तकनीकी कर्मी की मान्यता संबंधी पत्र निर्गत किया जाए। उनका कहना है कि मान्यता मिलने के बाद तकनीकी कार्यों का निष्पादन अधिक सुचारु और जिम्मेदारी के साथ किया जा सकेगा। संघ ने जिला कृषि पदाधिकारी से इस दिशा में आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया है।


*सड़क हादसे में रहियार दक्षिण के पूर्व मुखिया प्रदीप महतो की मौत, पंचायत में शोक की लहर – Doorbeen News*
सड़क हादसे में रहियार दक्षिण के पूर्व मुखिया प्रदीप महतो की मौत, पंचायत में शोक की लहर








