व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: 20 अगस्त। बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से गुरुवार को होटल बिग बॉस, समस्तीपुर में जनप्रतिनिधि समन्वय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष, बिहार ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रबंधक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
डीएम ने योजनाओं की दी जानकारी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, पीएमएफएमई, पीएमईजीपी, पीएम विश्वकर्मा समेत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन किया।
डीएम ने साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को लेकर भी जनप्रतिनिधियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
200 से अधिक मुखिया हुए सम्मानित
सम्मेलन में जिले की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे 200 से अधिक मुखिया को बैंक की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। नए ऋण उपलब्ध कराने के साथ पुराने एनपीए ऋणों की वसूली को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।
बैंक अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से पंचायत स्तर पर पात्र लोगों को बैंक की योजनाओं से जोड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग की अपील की।
सभी 92 शाखाओं के प्रबंधक रहे मौजूद
कार्यक्रम में बिहार ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक उमाकांत चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक मो. रियाजुद्दीन अहमद, मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार सहित समस्तीपुर प्रक्षेत्र की सभी 92 शाखाओं के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
सम्मेलन का उद्देश्य बैंक, प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।


*2 हजार विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प, समस्तीपुर कॉलेज में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – Doorbeen News*










