2 हजार विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प, समस्तीपुर कॉलेज में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

समस्तीपुर। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए गुरुवार को समस्तीपुर कॉलेज में जागरूकता का बड़ा अभियान चलाया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल विंग और समस्तीपुर कॉलेज के इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज के करीब 2 हजार विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

नशा व्यक्ति ही नहीं, परिवार और समाज को भी करता है प्रभावित

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने की। उन्होंने नशामुक्ति, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की। कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है।

ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से बीके सविता बहन और बीके तरुण भाई ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। तरुण भाई ने कहा कि नशे की लत केवल शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक खुशहाली और सामाजिक वातावरण पर भी बुरा असर डालती है। युवाओं से अपनी ऊर्जा शिक्षा, स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और रचनात्मक कार्यों में लगाने की अपील की।

राजयोग से मन को मजबूत करने का कराया अभ्यास

बीके सविता बहन ने विद्यार्थियों को राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मन को सशक्त बनाने की विधि बताई। प्रतिभागियों को इसका अभ्यास भी कराया गया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई।

विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ परिवार, दोस्तों और समाज के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

युवाओं की भागीदारी ने दिया बड़ा संदेश

कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. दयानंद मेहता ने किया। आयोजन में कॉलेज प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। महाविद्यालय के प्रोफेसरों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि युवा पीढ़ी नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

*हरि को मिला महाकवि आरसी प्रसाद सिंह शिखर सम्मान – Doorbeen News*

हरि को मिला महाकवि आरसी प्रसाद सिंह शिखर सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *