महमद्दीपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियार-गांजा के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

देसी पिस्टल, मैगजीन, दो कारतूस, एक किलो गांजा, मोबाइल और चाकू बरामद; अंतरराज्यीय लूट गिरोह से जुड़े होने का पुलिस का दावा

 

Doorbeen News Desk, समस्तीपुर। मोहिउद्दीननगर पुलिस ने महमद्दीपुर में छापेमारी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, मैगजीन, दो कारतूस, करीब एक किलो गांजा, दो मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों में अंतरराज्यीय लूट गिरोह से जुड़े शातिर अपराधी भी शामिल हैं।

पुलिस का दावा है कि तीनों बदमाश चौर स्थित एक डेरे में जुटकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनकी योजना को विफल कर दिया।

गुप्त सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब पौने आठ बजे मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार को सूचना मिली कि मनियर निवासी रामप्रवेश पासवान का पुत्र गोलू कुमार अपने सहयोगियों के साथ हथियार और गांजा की तस्करी के अलावा आपराधिक वारदात की तैयारी में है।

सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर डीआईयू, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने पहले गोलू कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने महमद्दीपुर स्थित तलाह चौर के बगीचे में छापेमारी की।

बगीचे से दो अन्य बदमाश पकड़े गए

छापेमारी के दौरान पुलिस ने महमद्दीपुर निवासी राजबली राय के पुत्र अमन कुमार उर्फ रॉट विलर और घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी प्रेमनाथ सहनी के पुत्र राज तिलक को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान अमन कुमार के पास से एक किलो गांजा बरामद किया गया। वहीं राज तिलक के पास से देसी पिस्टल, मैगजीन और दो कारतूस मिले। पुलिस ने सभी बरामद सामान को जब्त कर लिया है।

संयुक्त टीम ने की छापेमारी

कार्रवाई डीआईयू समस्तीपुर प्रभारी कुणालचंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार, विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार, अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह, एसआई अमित कुमार, प्रशांत भारद्वाज, धनंजय और राम कुमार शामिल थे।

पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क, हथियार और मादक पदार्थ की आपूर्ति तथा किसी प्रस्तावित वारदात के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिला महिला का शव, दो दिन से थी लापता – Doorbeen News*

घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिला महिला का शव, दो दिन से थी लापता

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *