राजद महासचिव राकेश पाण्डेय की मां मंजू देवी के निधन पर शोक की लहर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिला राजद महासचिव राकेश पाण्डेय की मां मंजू देवी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई।

शोक व्यक्त करने वालों में विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, समस्तीपुर केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद प्रभु नारायण राय, पैक्स अध्यक्ष लालबाबू सिंह, समाजसेवी अनिल कुंवर, जिला राजद महासचिव मो. परवेज आलम, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामलौलीन राय सहित कई लोग शामिल हैं।

इसके अलावा पूर्व मुखिया मो. अंसार अहमद, पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया कामेश्वर राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य वैद्यनाथ सिंह, पैक्स अध्यक्ष आनंद वर्धन, पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार, राजद महासचिव मनोज कुमार राय, अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन, समाजसेवी विमलेश पाण्डेय, रितेश कुमार जोकू, राजद किसान सेल के प्रदेश महासचिव हरेन्द्र कुमार, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुधन यादव,

राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो. डॉ. रजनीश कुशवाहा, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, राजद नेता संदीप सरकार, विजेंद्र राम, मो. असरफ, अजय कुमार राय, डॉ. रामपुकार सिंह, किशोर चौरसिया एवं जयलाल राय समेत अन्य लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

सभी ने कहा कि मंजू देवी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

*सरायरंजन में 47 वासविहीन परिवारों को मिला वासगीत पर्चा – Doorbeen News*

सरायरंजन में 47 वासविहीन परिवारों को मिला वासगीत पर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *