रोसड़ा से पटना की रेल कनेक्टिविटी को मिला नया विस्तार, नई रात्रिकालीन ट्रेन को मंजूरी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

सांसद शाम्भवी चौधरी के प्रयास से पाटलिपुत्र–पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

समस्तीपुर। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। पाटलिपुत्र–पूर्णिया कोर्ट के बीच नई रात्रिकालीन ट्रेन संख्या 03215/03216 के परिचालन को मंजूरी मिल गई है। इस ट्रेन के शुरू होने से रोसड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजधानी पटना से सीधी और सुविधाजनक रात्रिकालीन रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

यह स्वीकृति समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी द्वारा लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाई गई रेल सुविधा से संबंधित मांग के बाद मिली है। सांसद ने क्षेत्र की रेल समस्याओं और यात्रियों की आवश्यकताओं को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से भी मुलाकात कर नई रेल सेवा की आवश्यकता पर चर्चा की थी।

विद्यार्थियों से लेकर व्यवसायियों तक को होगा लाभ

नई रात्रिकालीन ट्रेन के परिचालन से रोसड़ा और आसपास के इलाकों के विद्यार्थियों, मरीजों, व्यवसायियों, नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है। रात में ट्रेन की उपलब्धता से पटना आने-जाने वाले यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा भी अधिक सुविधाजनक होगी।

विशेष रूप से उन यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा, जिन्हें पटना में काम या इलाज के बाद रात में वापस अपने क्षेत्र लौटना होता है।

पहले भी रोसड़ा स्टेशन को मिली है नई रेल सुविधा

रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में सांसद शाम्भवी चौधरी की पहल के क्रम में इससे पहले सितंबर 2025 में 11015/11016 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस का रोसड़ा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित कराया गया था। अब नई रात्रिकालीन ट्रेन की स्वीकृति को क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सांसद ने जताया आभार

सांसद कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शाम्भवी चौधरी ने नई ट्रेन की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों की रेल सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ संबंधित स्तर पर उठाया जाता रहेगा। क्षेत्रवासियों की जरूरत और अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

*प्रधान शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों का सम्मान, 1994 बैच के प्रधानाध्यापको का हुआ विशेष अभिनंदन – Doorbeen News*

प्रधान शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों का सम्मान, 1994 बैच के प्रधानाध्यापको का हुआ विशेष अभिनंदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *