मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान, बच्चों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान के तहत शिक्षक, रसोइया-सहायक, शिक्षा सेवक एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी लेकर अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी तस्वीरें संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कीं, जिसके बाद ‘सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिशिएसन’ जारी किया गया। प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सुरक्षित रखा गया।

प्रमाण पत्र पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’, प्रतिभागी का नाम, तिरंगे के साथ सेल्फी का फोटो और भारत सरकार के लोगो के साथ आकर्षक ‘हर घर तिरंगा’ शीर्षक अंकित था।

विद्यालय में आयोजित इस अभियान से छात्र-छात्राओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना का संचार हुआ। बच्चों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. सादुल्लाह, संजीव कुमार झा, विमल कुमार साह, कैलाश राम, विनय सिंह, दिवाकर कुमार सिंह, विमला कुमारी, खुशबू राय, रुचि वर्मा, विभा कुमारी, अंजुमन शाहीन, बीबी शकीला रहमान, कोमल पाण्डेय एवं शिक्षा सेवक कैलाश सदा सहित अन्य ने सहयोग किया।

*4 श्रम कोड वापस लेने व किसानों की मांगों को लेकर समाहरणालय पर प्रदर्शन – Doorbeen News*

4 श्रम कोड वापस लेने व किसानों की मांगों को लेकर समाहरणालय पर प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *