4 श्रम कोड वापस लेने व किसानों की मांगों को लेकर समाहरणालय पर प्रदर्शन

व्हाट्सएप से जुड़ने को जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: ट्रेड यूनियनों एवं किसान संगठनों के देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को ऐक्टू एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले सरकारी बस स्टैंड से जुलूस निकालकर समाहरणालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए घंटों धरना दिया।

धरना-सभा की अध्यक्षता ऐक्टू राज्य परिषद सदस्य जीबछ पासवान एवं किसान महासभा के जिला अध्यक्ष महावीर पोद्दार ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार से 4 श्रम कोड वापस लेने, मनरेगा में 200 दिनों का रोजगार और 700 रुपये दैनिक मजदूरी सुनिश्चित करने, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, टोपो लैंड एवं किसानों की जमीनों की जबरन हड़पने की कार्रवाई बंद करने, रैयतों को मालिकाना हक देने, किसानों का कर्ज माफ करने, 12 सेटेलाइट टाउनशिप एवं लैंड पुलिंग नीति वापस लेने तथा सभी फसलों पर कानूनी गारंटी के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू करने की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा।
सभा को राम सकल साह, दीनबंधु प्रसाद, अशोक यादव, विजय कुमार साह, भाग्य नारायण दास, सामाजिक कार्यकर्ता शाहीद हुसैन, राम विनोद पासवान, सुशील कुमार, पूर्व पार्षद अर्जुन कुमार, दिलीप कुमार राय, मनोज कुमार राय, शत्रुघ्न राय सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

प्रदर्शन के दौरान समाहरणालय के समक्ष मुख्य सड़क पर यातायात प्रभावित रहा और कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर एसडीओ राजेश कुमार प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।

*BPSC अध्यापक संघ की शिवाजीनगर प्रखंड इकाई गठित, राजन कुमार बने अध्यक्ष – Doorbeen News*

BPSC अध्यापक संघ की शिवाजीनगर प्रखंड इकाई गठित, राजन कुमार बने अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *