व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 1 अगस्त। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राकेश कुमार ने शनिवार को समस्तीपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, जन शिकायतों के निष्पादन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आम लोगों को पारदर्शी, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।







*स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, सिंघिया में ध्वजारोहण का समय तय – Doorbeen News*
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, सिंघिया में ध्वजारोहण का समय तय






