स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, सिंघिया में ध्वजारोहण का समय तय

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को सिंघिया प्रखंड मुख्यालय के बीडीओ कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बिरजू साहु ने की, जबकि संचालन एवं तैयारियों की समीक्षा प्रखंड बीडीओ विवेक रंजन ने की।

बैठक में प्रखंड एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में ध्वजारोहण के समय का निर्धारण किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे सिंघिया पार्क में ध्वजारोहण होगा।

इसके बाद 9:05 बजे प्रखंड मुख्यालय कार्यालय, 9:25 बजे व्यापार मंडल कार्यालय, 9:30 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय, 9:55 बजे नगर पंचायत कार्यालय, 10:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 10:30 बजे प्रखंड संसाधन केंद्र तथा 10:50 बजे थाना परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
बीडीओ विवेक रंजन ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संस्थानों में समय का विशेष रूप से पालन किया जाए तथा राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान साफ सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यक्रम सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने पर भी जोर दिया। बैठक में राष्ट्रीय पर्व को उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाने का संकल्प दोहराया गया।

अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि निर्धारित समय सारिणी के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और समारोह को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

बैठक में उप प्रमुख रिंकू सिंह, सीओ मोनी कुमारी, प्रभारी सीडीपीओ निभा कुमारी, बीईओ मनोज कुमार झा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह उर्फ दिलीप सिंह, विपणन पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार दुबे, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, अपर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

*सहयोग शिविर की तिथि बदली, अब 5 अगस्त को हरदिया व निरपुर भरड़िया पंचायत में सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं – Doorbeen News*

सहयोग शिविर की तिथि बदली, अब 5 अगस्त को हरदिया व निरपुर भरड़िया पंचायत में सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *