समस्तीपुर में नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, तीन सूत्री मांगों को लेकर निकाला जुलूस

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

समस्तीपुर, 1 अगस्त। बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर नगर निगम समस्तीपुर के सफाई कर्मियों की राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू और मांगों से जुड़े फेस्टून लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकाला और नगर निगम कार्यालय परिसर पहुंचकर सभा आयोजित की।

महासंघ अध्यक्ष राजकुमार राम की अध्यक्षता में आयोजित सभा को महासचिव मो. प्रवेज आलम, सम्मानित अध्यक्ष जीवछ पासवान, श्रमिक नेता उपेन्द्र राय, अशोक यादव समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

संघ की प्रमुख मांगों में वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण और सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करना, नगर निकायों में ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कर्मियों को नगर निकाय कर्मचारी का दर्जा देना तथा एसीपी/एमएसीपी योजना का लाभ और बकाया राशि का भुगतान शामिल है।

सभा में बड़ी संख्या में सफाई कर्मी एवं कर्मचारी नेता मौजूद रहे। हड़ताली कर्मियों ने सरकार से जल्द मांगों पर निर्णय लेकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की अपील की।

*सिंघिया की दो पंचायतों में 4 अगस्त को लगेगा सहयोग शिविर, योजनाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान को प्रशासन ने तेज की तैयारी – Doorbeen News*

सिंघिया की दो पंचायतों में 4 अगस्त को लगेगा सहयोग शिविर, योजनाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान को प्रशासन ने तेज की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *