श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, गया–मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: हाजीपुर। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने गया और मधुपुर के बीच प्रतिदिन श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (03654/03653) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 02 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक संचालित होगी।

03654 गया–मधुपुर स्पेशल 2 से 16 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 5:00 बजे गया से खुलेगी और मानपुर, पैमार, वजीरगंज, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लक्खीसराय, किउल, जमुई, झाझा व जसीडीह सहित कई स्टेशनों पर रुकते हुए रात 2:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

वापसी में 03653 मधुपुर–गया स्पेशल 3 से 17 अगस्त तक प्रतिदिन 2:50 बजे मधुपुर से प्रस्थान कर प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के बाद दोपहर 12:00 बजे गया पहुंचेगी। रेलवे ने कहा है कि इस विशेष ट्रेन के परिचालन से श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।

*समस्तीपुर कॉलेज में प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी, साहित्यकारों ने बताया आज भी प्रासंगिक है प्रेमचंद का साहित्य – Doorbeen News*

समस्तीपुर कॉलेज में प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी, साहित्यकारों ने बताया आज भी प्रासंगिक है प्रेमचंद का साहित्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *