मुसरीघरारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1575 लीटर विदेशी शराब बरामद

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: सरायरंजन: मुसरीघरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रूपौली बनघारा टोला में छापेमारी कर एक ट्रक से 1575 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.बरामद शराब के साथ ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया हैइस संबंध में मुसरीघरारी थाना में कांड संख्या 122/26 दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी में शामिल सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

*समस्तीपुर में ट्रक मालिकों की हड़ताल खत्म, एसडीओ के आश्वासन के बाद सरकारी खाद्यान्न उठाव फिर शुरू – Doorbeen News*

समस्तीपुर में ट्रक मालिकों की हड़ताल खत्म, एसडीओ के आश्वासन के बाद सरकारी खाद्यान्न उठाव फिर शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *