व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: पटना। बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) के तहत राज्य में कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा विभाग ने विषयवार रिक्तियों का विस्तृत ब्योरा बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दिया है। भर्ती प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर की जाएगी।
प्राथमिक (कक्षा 1 से 5)
कुल 3,847 पद
- सामान्य विषय – 3,065
- उर्दू – 757
- बांग्ला – 25
मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8)
कुल 8,563 पद
- विज्ञान एवं गणित – 2,188
- अंग्रेजी – 1,929
- संस्कृत – 1,225
- सामाजिक विज्ञान – 1,190
- हिंदी – 1,096
- उर्दू – 935
माध्यमिक (कक्षा 9 से 10)
कुल 3,877 पद
- सामाजिक विज्ञान – 756
- अंग्रेजी – 696
- उर्दू – 660
- गणित – 570
- विज्ञान – 463
- हिंदी – 361
- संस्कृत – 322
- शारीरिक शिक्षा – 47
- संगीत – 2
शिक्षा विभाग ने 9वीं-10वीं के लिए पहले प्रस्तावित 9,083 पदों को संशोधित कर 3,877 कर दिया है, यानी 5,206 पद कम किए गए हैं।
उच्च माध्यमिक (कक्षा 11 से 12)
कुल 16,101 पद
इस स्तर पर सबसे अधिक रिक्तियां:
- रसायन विज्ञान – 3,695
- भौतिकी – 1,758
- अंग्रेजी – 1,321
- वनस्पति विज्ञान – 1,078


सबसे कम रिक्तियां:
- उद्यमशीलता – 58
- लेखाशास्त्र – 66
- दर्शनशास्त्र – 80
- व्यवसायिक अध्ययन – 133
पहले प्रस्तावित 16,774 पदों को संशोधित कर 16,101 किया गया है, यानी 673 पदों की कमी की गई है।
शिक्षा विभाग के अनुसार, विषयवार रिक्तियों के आधार पर बीपीएससी जल्द ही TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। भर्ती से राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होने और शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।


*बिहार में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने की प्रक्रिया होगी तेज, 12 रेंज के IG-DIG को मिला टेकडाउन का अधिकार – Doorbeen News*








