व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड को बुधवार को नए बीडीओ के रूप में वीरेन्द्र कुमार सिंह का नेतृत्व मिल गया। प्रभारी सिंघिया बीडीओ विवेक रंजन ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। प्रभार ग्रहण से प्रभारी बीडीओ विवेक रंजन, पूर्व समाजसेवी नीतीश कुमार उर्फ युवराज, अमर कुमार राय तथा मुखिया संघ अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर एवं माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद बीडीओ वीरेन्द्र कुमार सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण किया और प्रखंड कार्यालय के प्रशासनिक दायित्व संभाल लिए।
पदभार ग्रहण करते ही नए बीडीओ ने कार्यशैली का स्पष्ट संकेत देते हुए प्रखंड कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित कर विकास योजनाओं की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम जनता से जुड़े कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।


उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी कार्य में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखते हुए नियमित निगरानी कर समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया।
बैठक के दौरान प्रभारी बीडीओ विवेक रंजन ने भी अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ वीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि शिवाजीनगर प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति देना, कार्यालय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना तथा आम नागरिकों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।


उन्होंने कहा कि प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से ही सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सभी कर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील करते हुए विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया। नए बीडीओ के स्वागत एवं पदभार ग्रहण के अवसर पर प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यशैली से शिवाजीनगर प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पीओ बबलू कुमार, तकनीकी सहायक जेई दीप सागर विकास कुमार, पंचायत सचिव महेंद्र पासवान, रवि रंजन कुमार, उमेश प्रसाद, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों में प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, मुखिया विनोद पासवान, संजीव पासवान, प्रेम कुमार सहनी, भरत सिंह, दुखा मुखिया, नटवर राय, राजकुमारी देवी, रिंकू देवी, धर्मेंद्र कुमार मंडल, अशर्फी सहनी, सरिता कुमारी, विभा कुमारी, चंदन कुमारी, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र कुमार चौधरी, गुंजन सिंह, सरोज कुमार, शंभू बैठा, बैजनाथ मुखिया, बीना देवी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर नए बीडीओ का स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

*गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था की भीड़, रन्ना मठ में श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद – Doorbeen News*
गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था की भीड़, रन्ना मठ में श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद






