समस्तीपुर से श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, 1 सितंबर से चलेगी भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

महाकाल, ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और शिर्डी साईं के दर्शन कराएगी आईआरसीटीसी की विशेष ट्रेन

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) श्रद्धालुओं के लिए भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। इस विशेष यात्रा के तहत श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों, शिर्डी साईं बाबा मंदिर तथा अन्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

मंगलवार को समस्तीपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में आईआरसीटीसी के अपर मुख्य प्रबंधक योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यह यात्रा “देखो अपना देश” एवं “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना और देशवासियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिर्डी के श्री साईं बाबा मंदिर, छत्रपति संभाजीनगर स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा एलोरा की विश्व प्रसिद्ध गुफाओं का भ्रमण कराया जाएगा। ट्रेन में श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना की सुविधा का भी विशेष प्रबंध रहेगा।

1 सितंबर को रक्सौल से होगी शुरुआत

आईआरसीटीसी के अनुसार, यह विशेष ट्रेन 1 सितंबर को रक्सौल से रवाना होगी। मार्ग में सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव होगा। इन स्टेशनों को बोर्डिंग एवं डी-बोर्डिंग स्टेशन बनाया गया है।

तीन श्रेणियों में यात्रा की सुविधा

यात्रियों के लिए तीन श्रेणियों में पैकेज उपलब्ध कराया गया है—

  • इकोनॉमी क्लास: ₹18,160 प्रति यात्री। इसमें स्लीपर क्लास रेल यात्रा और नॉन-एसी होटल में ठहरने की सुविधा मिलेगी।
  • स्टैंडर्ड क्लास: ₹32,550 प्रति यात्री। इसमें थर्ड एसी (3AC) रेल यात्रा और एसी होटल में ठहरने की व्यवस्था होगी।
  • कंफर्ट क्लास: ₹39,425 प्रति यात्री। इसमें सेकेंड एसी (2AC) रेल यात्रा और बेहतर एसी होटल में ठहरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

आईआरसीटीसी ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा 8 रात और 9 दिन की होगी। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान आवागमन, ठहराव और अन्य आवश्यक सुविधाएं पैकेज के अनुसार उपलब्ध कराई जाएंगी। मौके पर मुख्य पर्यवेक्षक संजीव कुमार, एरिया अफसर प्रमोद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

*बेगूसराय बालिका गृह से पांच बालिकाएं लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग – Doorbeen News*

बेगूसराय बालिका गृह से पांच बालिकाएं लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *