कारगिल के वीरों को नमन, आत्मनिर्भर भारत और जल संरक्षण का दिया संदेश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का रविवार को शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न बूथों पर सामूहिक अनुश्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में हुआ। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित कुमार झा तथा उत्तरी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

इस दौरान आईटी सेल सह मीडिया प्रभारी नवीन कुमार सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधव झा, उपाध्यक्ष शंभू झा, सरवन झा, महेंद्र नारायण चौधरी, कैलाश पंडित, नुनू झा, किरण बेदी झा, मणि शंकर सिंन्हा, शिव शंकर सिंन्हा, नंद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों और सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की।

उन्होंने कहा कि 26 जुलाई देशवासियों के लिए गौरव का दिन है, जो भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने इस वर्ष शुरू की गई विशेष शौर्य विजय यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह यात्रा नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति और सैनिकों के त्याग से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
प्रधानमंत्री ने भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता का उल्लेख करते हुए भारतीय नौसेना में शामिल आईएनएस महेंद्रगिरि, डीआरडीओ द्वारा पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट तथा कुशा मिसाइल के सफल परीक्षण का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादन, रक्षा निर्यात और मित्र देशों के साथ बढ़ते सामरिक सहयोग से भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही ‘कैच द रेन’ अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, भू-जल पुनर्भरण, तालाबों और जलस्रोतों के संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने खेल, विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने पीवी सिंधु की ऐतिहासिक सफलता, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धि, विक्रम-1 रॉकेट के सफल प्रक्षेपण, अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, कश्मीर की पारंपरिक ‘वगू’ शिल्प, उत्तर प्रदेश के बिजनौर की महिलाओं द्वारा तैयार ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’, बिहार के सीतामढ़ी में ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ मॉडल, त्रिपुरा के पारंपरिक वाद्य ‘चौंगप्रांग’ तथा हस्तकरघा और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की सराहना करते हुए स्थानीय उत्पादों और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के बाद पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को सकारात्मक सोच, राष्ट्रनिर्माण, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है और भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक लोगों को इन प्रेरणादायी विचारों से जोड़ने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।

*हेड टीचर की पहल से बदल गई कनखरिया स्कूल की तस्वीर, अपने नवाचार के कारण दूसरे विद्यालय के लिए बना नज़ीर – Doorbeen News*

हेड टीचर की पहल से बदल गई कनखरिया स्कूल की तस्वीर, अपने नवाचार के कारण दूसरे विद्यालय के लिए बना नज़ीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *