सरकारी विद्यालयों में शनिवार को फिर हो सकता है हाफ डे, एक सप्ताह में होगा फैसला: मुख्यमंत्री

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: पटना। बिहार के सरकारी विद्यालयों में शनिवार को फिर से हाफ डे (आधे दिन की पढ़ाई) लागू किए जाने की संभावना बढ़ गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधान परिषद में आश्वासन दिया कि इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर निर्णय लिया जाएगा।

विधान परिषद में सदस्यों द्वारा उठाई गई मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और विद्यार्थियों, दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

पहले भी था हाफ डे का प्रावधान

परिषद में प्रो. नवल किशोर यादव ने कहा कि पहले सरकारी विद्यालयों में शनिवार को हाफ डे की व्यवस्था थी, जिसे फिर से लागू किया जाना चाहिए। इस मांग का समर्थन नीरज कुमार और संजीव कुमार सिंह सहित कई सदस्यों ने भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर बैठक कर सभी पहलुओं की समीक्षा करेगी और एक सप्ताह के भीतर निर्णय लेगी।

विद्यालय कर्मियों की वेतन वृद्धि जल्द

संजीव कुमार सिंह के प्रश्न पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि अनुकंपा के आधार पर नियुक्त विद्यालय लिपिकों और परिचारियों की वेतन वृद्धि की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा।

विशिष्ट शिक्षा पर भी जल्द निर्णय

डॉ. मदन मोहन झा द्वारा विशिष्ट शिक्षा से जुड़े सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस विषय पर भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग तेजी से कार्य कर रहा है और कई महत्वपूर्ण सुधारों पर काम जारी है।

विद्यालयों के नाम नहीं बदले जाएंगे

राजद सदस्य सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ विद्यालयों के नाम बदले जा रहे हैं। इस पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्पष्ट किया कि जिन विद्यालयों का नाम पहले से किसी दानदाता या व्यक्ति के नाम पर है, उनका नाम नहीं बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पूर्व आदेश के अनुसार ऐसे विद्यालयों का नाम यथावत रहेगा।

प्रमुख बातें

  • शनिवार को सरकारी विद्यालयों में हाफ डे लागू करने पर एक सप्ताह में फैसला।
  • शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा निर्णय।
  • विद्यालय लिपिकों एवं परिचारियों की वेतन वृद्धि जल्द।
  • विशिष्ट शिक्षा पर भी शीघ्र होगा निर्णय।
  • पूर्व से नामित विद्यालयों के नाम नहीं बदले जाएंगे।

*खानपुर बाजार में दिनदहाड़े महिला से ₹55 हजार की चोरी, बैंक से पैसे निकालने के बाद कपड़ा दुकान से झोला लेकर फरार हुआ बदमाश – Doorbeen News*

खानपुर बाजार में दिनदहाड़े महिला से ₹55 हजार की चोरी, बैंक से पैसे निकालने के बाद कपड़ा दुकान से झोला लेकर फरार हुआ बदमाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *