ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते: समस्तीपुर जंक्शन पर भटकी मूक-बधिर किशोरी को RPF ने सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने की पहल

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) समस्तीपुर ने “ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते” के तहत सराहनीय कार्य करते हुए एक भटकी हुई मूक-बधिर नाबालिग किशोरी को सुरक्षित संरक्षण में लेकर चाइल्ड केयर सेंटर को सुपुर्द किया। यह कार्रवाई 22 जुलाई की रात की गई।

सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 14674 के A-2 कोच में एक गूंगी लड़की अकेली मिली है। सूचना मिलते ही आरपीएफ निरीक्षक के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक शशिकांत तिवारी एवं टीम ने समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन पहुंचते ही किशोरी को सुरक्षित उतारा। इसके बाद जीआरपी की महिला आरक्षी अर्चना कुमारी की देखरेख में रखा गया और तत्काल चाइल्ड लाइन को सूचना दी गई।

जवाहर ज्योति विकास केंद्र की सामाजिक कार्यकर्ता चंचला कुमारी के पहुंचने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। किशोरी के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान नमीरा सहनी (17 वर्ष), निवासी करमहवा दुर्गापुर, महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि वह भटककर समस्तीपुर पहुंच गई थी।

आरपीएफ ने किशोरी को सुरक्षित रूप से जवाहर ज्योति विकास केंद्र के हवाले कर दिया। इस मानवीय कार्य की यात्रियों एवं उपस्थित लोगों ने सराहना की।

*मानसून में डेंगू-मलेरिया को लेकर बिहार हाई अलर्ट पर, अस्पतालों में विशेष तैयारी – Doorbeen News*

मानसून में डेंगू-मलेरिया को लेकर बिहार हाई अलर्ट पर, अस्पतालों में विशेष तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *