तेल टैंकर से टकराई बाइक, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर/ताजपुर। समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर रात चकबंगरी ढाबा के समीप हुआ, जहां संतुलन बिगड़ने के बाद बाइक सवार तेल टैंकर से टकरा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल ताजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान रहीमाबाद निवासी 39 वर्षीय जुनैद कुरैशी, पिता मो. तस्लीम के रूप में हुई है। बताया गया कि उसका मूल घर वैशाली जिले के चिकनौटा में है, जबकि वह अपनी ससुराल रहीमाबाद में रह रहा था। घटना के समय वह बाइक से चिकनौटा से रहीमाबाद लौट रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही बंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

*दलसिंहसराय में दिनदहाड़े ₹1 लाख की झपटमारी, बैंक से पैसा निकालकर लौट रहे CSP संचालक को बनाया निशाना – Doorbeen News*

दलसिंहसराय में दिनदहाड़े ₹1 लाख की झपटमारी, बैंक से पैसा निकालकर लौट रहे CSP संचालक को बनाया निशाना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *