असम में बाढ़ का असर: रेलवे ट्रैक पर बहा पानी, कई ट्रेनें रद्द और लंबी दूरी की ट्रेनों का बदला रूट

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk:। असम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रेलवे परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऊपरी इलाकों में तेज बारिश से डिखो नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी ओवरफ्लो कर गया, जिससे सिबसागर जिले के सिमालुगुरी (SLGR) क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ का पानी रेलवे स्टेशन यार्ड, रेलवे कॉलोनी और रेल पटरियों तक पहुंच गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सिमालुगुरी-नामटियाली और सिमालुगुरी-सेलेनघाट रेलखंड पर ट्रैक के ऊपर से पानी बहने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इन सेक्शनों में ट्रेन परिचालन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

स्थिति को देखते हुए डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट बदलकर रंगिया–रंगापारा मार्ग से चलाया जा रहा है। वहीं कई लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

रेलवे ने बताया कि परिचालन जल्द बहाल करने के लिए प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक कर्मचारी और राहत सामग्री भेज दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं।

हालांकि, रेलवे ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल पानी का स्तर काफी अधिक होने के कारण ट्रेन सेवाएं सामान्य होने की समय-सीमा बताना संभव नहीं है। जलस्तर कम होने के बाद ही ट्रैक को हुए नुकसान का आकलन कर मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।

*समस्तीपुर में डिलीवरी नहीं हुई तो गांजा लेकर लौट रहा था तस्कर, सहरसा स्टेशन पर RPF-मद्य निषेध विभाग ने दबोचा – Doorbeen News*

समस्तीपुर में डिलीवरी नहीं हुई तो गांजा लेकर लौट रहा था तस्कर, सहरसा स्टेशन पर RPF-मद्य निषेध विभाग ने दबोचा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *