सुरक्षित शनिवार: स्कूलों में स्वच्छता का संकल्प, हाथ धुलाई और साफ-सफाई से रोगों से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जुलाई माह के तृतीय शनिवार को शिवाजीनगर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में ‘सुरक्षित शनिवार’ अभियान का आयोजन किया गया। मानसून के दौरान फैलने वाले वायरल एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को हाथ धुलाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रधानाध्यापकों और नोडल शिक्षकों ने बच्चों को साबुन से सही तरीके से हाथ धोने की वैज्ञानिक विधि का अभ्यास कराया। साथ ही भोजन से पहले, शौचालय के उपयोग के बाद और बाहर से आने पर हाथ धोने की आदत अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों को स्वच्छ वस्त्र पहनने, शुद्ध पेयजल के उपयोग, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण तथा विद्यालय परिसर को साफ रखने की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान डायरिया, वायरल संक्रमण, त्वचा रोग और अन्य जलजनित बीमारियों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रश्नोत्तरी, समूह गतिविधियों और प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रखंड के सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय के साथ-साथ अपने घर एवं समाज में भी स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने कहा कि सुरक्षित शनिवार का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता की स्थायी आदत विकसित करना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।

*समस्तीपुर: 112 डायल में तैनात एएसआई ने थाने में फंदे से लटककर की आत्महत्या, ट्रांसफर के अगले दिन करना था योगदान – Doorbeen News*

समस्तीपुर: 112 डायल में तैनात एएसआई ने थाने में फंदे से लटककर की आत्महत्या, ट्रांसफर के अगले दिन करना था योगदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *