व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूल बस चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा निवासी 56 वर्षीय मो. आयूब के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मो. आयूब एक निजी स्कूल बस चालक के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार को वह स्कूली बच्चों को सुरक्षित सड़क पार करा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है।
सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में शामिल हाइवा ट्रक की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है। दोषी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने स्कूलों के आसपास भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



*समस्तीपुर में गन्ना खेती को मिलेगा बढ़ावा, विभाग तैयार करेगा बीज खेत; किसानों को मिलेगी योजना और तकनीकी सहायता – Doorbeen News*





