सोनपुर मंडल का मेगा टिकट जांच अभियान जारी, 3660 लोग हुए गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: सोनपुर मंडल में यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नियमसम्मत यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेगा टिकट जांच अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन के कुशल नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री धीरज कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक 13 जुलाई 2026 को मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों एवं विभिन्न ट्रेनों में व्यापक स्तर पर विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी,खगड़िया,नवगछिया सहित मंडल के अनेक प्रमुख स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्सप्रेस तथा यात्री ट्रेनों में टिकट जांच दलों द्वारा सघन जांच की गई। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट, बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा तथा अन्य टिकट संबंधी अनियमितताओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 3,660  मामले दर्ज किए गए, जिससे रेलवे को ₹31,99,897/- ( इकतीस लाख निन्यानवे हजार आठ सौ सत्तानवे रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ। यह सोनपुर मंडल द्वारा रेलवे राजस्व की सुरक्षा एवं टिकट जांच व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों का प्रमाण है।

सोनपुर मंडल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं पारदर्शी यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सोनपुर मंडल सभी रेल यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, रेलवे के नियमों का पालन करें तथा एक सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित रेल यात्रा सुनिश्चित करने में अपना सहयोग प्रदान करें। टिकट रहित एवं अनियमित यात्रा के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार के विशेष मेगा टिकट जांच अभियान जारी रहेंगे।

*शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार – Doorbeen News*

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *