व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: पटना। बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
सोमवार सुबह से समस्तीपुर और बगहा में बारिश हो रही है। वहीं, रविवार रात हुई तेज बारिश के बाद सीवान सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव हो गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल परिसर और पुलिस टीओपी में भी पानी भर गया।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी बिहार के कई हिस्सों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
राजधानी पटना में दिनभर बादल छाए रहने और शाम के समय हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, दिन में उमस बनी रह सकती है।


इधर, पटना और मुंगेर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मुंगेर में गंगा का जलस्तर करीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ने की जानकारी सामने आई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में बिहार में अब तक 161.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य रूप से 301.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी राज्य में अब भी करीब 47 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी। इससे धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुआई और सिंचाई में किसानों को राहत मिलेगी। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा मौसम संबंधी आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील की है।


*समस्तीपुर में कारोबारी के घर लाखों की चोरी, सोते रहे पति-पत्नी और चाकू लेकर घर में घूमता रहा चोर – Doorbeen News*
समस्तीपुर में कारोबारी के घर लाखों की चोरी, सोते रहे पति-पत्नी और चाकू लेकर घर में घूमता रहा चोर





