वासभूमि-आवास देने, रद्द राशन कार्ड पुनर्बहाल करने आदि मांगों को ले 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड-अंचल का घेराव करेगी खेग्रामस-माले

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) द्वारा शनिवार को ताजपुर प्रखंड के मौलानाचक एवं सरसौना गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व भाकपा (माले) प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। इस दौरान 45 लोगों ने खेग्रामस की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भूमिहीन एवं गरीब परिवारों को वासभूमि और आवास उपलब्ध कराने, रद्द किए गए राशन कार्डों को पुनर्बहाल करने, योगियामठ, बहेलिया टोला जर्जर सड़क निर्माण करने तथा विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर खेग्रामस और भाकपा (माले) द्वारा 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने नेताओं के समक्ष सरकारी जमीन पर वर्षों से बसे परिवारों को वासगीत पर्चा देने, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने तथा बस्तियों तक पहुंचपथ निर्माण कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि भूमि एवं आवास संबंधी समस्याओं के कारण गरीब परिवारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
नेताओं ने आश्वासन दिया कि इन मांगों को आंदोलन के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर व्यापक संघर्ष किया जाएगा।

*बेतिया और कैमूर का दमदार प्रदर्शन, बेगूसराय व जमुई को 9-0 से दी शिकस्त; समस्तीपुर और दरभंगा को मिला वॉकओवर का लाभ – Doorbeen News*

बेतिया और कैमूर का दमदार प्रदर्शन, बेगूसराय व जमुई को 9-0 से दी शिकस्त; समस्तीपुर और दरभंगा को मिला वॉकओवर का लाभ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *