व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ‘सुरक्षित शनिवार’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
विद्यालय की फोकल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान ने छात्र-छात्राओं को बाढ़, गड्ढों में भरे पानी, जलजमाव वाले क्षेत्रों तथा डूबने की घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों और जान-माल की सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी साझा की।


कार्यक्रम के दौरान शिक्षक विमल कुमार साह ने बच्चों को शारीरिक व्यायाम कराया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय में प्रथम पाली में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा भी शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। वहीं दूसरी पाली में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर बच्चों को जागरूक किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल संसद, मीना मंच एवं इको क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर शिक्षक संजीव कुमार झा, विनय सिंह, दिवाकर कुमार सिंह, कैलाश राम, बिमला कुमारी, अंजुमन शाहीन, खुशबू राय, इंदिरा कुमारी, विभा कुमारी, मधुलिका कुमारी, रुचि वर्मा एवं कोमल पांडे सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।


*वासभूमि-आवास देने, रद्द राशन कार्ड पुनर्बहाल करने आदि मांगों को ले 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड-अंचल का घेराव करेगी खेग्रामस-माले – Doorbeen News*





