शिवाजीनगर अंचल को मिली नई सीओ ने संभाला कार्यभार, राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी व जनहितैषी बनाने पर दिया जोर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर अंचल को नई सीओ मिल गई हैं। शुक्रवार को नवनियुक्त सीओ अंम्बपाली यादव ने शिवाजीनगर अंचल कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान सीओ वीणा भारती ने उन्हें प्रभार सौंपते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण के अवसर पर अंचल कार्यालय का माहौल आत्मीयता से भरा रहा। अंचल कर्मियों एवं राजस्व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नई सीओ का गर्मजोशी से स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद सीओ अंम्बपाली यादव ने अंचल कार्यालय के कर्मियों एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की।

बैठक में उन्होंने राजस्व से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, भूमि विवादों के समयबद्ध समाधान, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण से संबंधित मामलों तथा आम लोगों को पारदर्शी एवं त्वरित सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कर्मी पूरी जवाबदेही और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

इस अवसर पर अंचल नाजिर ध्रुव कुमार, विकास कुमार, नितीश कुमार, राजस्व कर्मचारी संजय कुमार, चंदन कुमार, राकेश कुमार, रवि कुमार, मनीष कुमार, विकास कुमार समेत अन्य अंचल कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने नई सीओ को सहयोग का भरोसा दिलाया। पदभार ग्रहण के साथ ही अंचल कार्यालय में प्रशासनिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होती रहीं और लोगों को यह उम्मीद जगी कि नई सीओ के नेतृत्व में राजस्व एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में और अधिक गति तथा पारदर्शिता आएगी।

*समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर बाल तस्करी का पर्दाफाश: गुजरात ले जाए जा रहे 6 बाल श्रमिक मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार – Doorbeen News*

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर बाल तस्करी का पर्दाफाश: गुजरात ले जाए जा रहे 6 बाल श्रमिक मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *