व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई मो. सद्दाम (35) की हत्या के मामले का समस्तीपुर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई की रात करीब 10 बजे गद्दोपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान मो. सद्दाम के सीने में चाकू मार दिया गया था। गंभीर रूप से घायल सद्दाम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में बंगरा थाना में कांड संख्या 71/26 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (सदर-1) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मो. महबूब अली, मो. जाकिर और मो. एहसान, तीनों निवासी गद्दोपुर, थाना बंगरा, को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी मो. महबूब अली की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया।


पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल टीम से कराया गया है तथा मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, समस्तीपुर में कराया गया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस कार्रवाई में बंगरा थानाध्यक्ष पंचम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अमित रंजन, सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार, अजय कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।


*क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, 13 वर्षीय आर्यन की मौत; एक गंभीर घायल – Doorbeen News*
क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, 13 वर्षीय आर्यन की मौत; एक गंभीर घायल





