व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण उत्पन्न यातायात समस्याओं को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय सभाकक्ष में निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ओवरब्रिज बंद रहने के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को कम करना तथा स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के लिए सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना था।


एसडीओ ने सभी विद्यालयों से अपील की कि वे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को वैकल्पिक मार्ग, विद्यालय के समय और यातायात संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश समय-समय पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि ओवरब्रिज के मरम्मत कार्य के दौरान भी शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
बैठक में विद्यालय वाहनों के संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन तथा प्रशासन और विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा कि जनसहयोग और प्रशासनिक समन्वय के माध्यम से इस अस्थायी चुनौती का सफलतापूर्वक समाधान किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि आम नागरिकों की सुविधा और विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बता दे की समस्तीपुर में NH 322 स्थित रोड ओवर ब्रिज की मरम्मत कार्य चल रहा है। मरम्मत कार्य के कारण 6 जुलाई से इस पुल पर आवगमन बंद है, जो आगामी 15 अगस्त तक प्रभावित रहेगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है, ताकि जिले की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।


*बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना, 11 ताले तोड़कर 75 हजार की संपत्ति उड़ाई – Doorbeen News*
बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना, 11 ताले तोड़कर 75 हजार की संपत्ति उड़ाई





