जल और हरियाली दोनों ही जीवन के लिए बेहद जरूरी 

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे

Doorbeen News Desk: खानपुर, बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज जल जीवन हरियाली थीम अंतर्गत छत वर्षा जल संचयन और जन जागरूकता विषय पर परिचर्चा प्राथमिक विद्यालय शादीपुर खराज उर्दू में आयोजित की गई।

कार्यशाला में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक लाल बाबू ने कहा कि जल और हरियाली जीवन के लिए बेहद जरूरी है।कोई भी जीव जल और ऑक्सीजन के बिना जिंदा नहीं रह सकता है।इसीलिए हम सबों का जवाबदेही है कि भविष्य के लिए जल का संचयन और पौधा का संरक्षण करें।

उन्होंने कहा कि पीने वाले पानी का दुरूपयोग होने से बचाया जाय वहीं हर शुभ अवसर पर अधिक से अधिक पौधा लगाया जाए। उन्होंने कहा सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना है जल जीवन हरियाली इसे सफल बनाना हम सबों का कर्तव्य है।
मौके पर शिक्षक बैजू दास,विद्या कुमारी,शौकत अंसारी,ऐनुल हक,नीलम कुमारी,अजय कुमार साहनी सहित सैकड़ो बच्चे उपस्थित रहे।

*समस्तीपुर में 132 कृषि समन्वयकों का तबादला, देखें पूरी सूची…. – Doorbeen News*

समस्तीपुर में 132 कृषि समन्वयकों का तबादला, देखें पूरी सूची….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *