41 दिनों के लिए बंद हुआ समस्तीपुर का रेलवे ओवरब्रिज, आज से वैकल्पिक मार्ग लागू

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। उत्तर बिहार की लाइफलाइन माने जाने वाले समस्तीपुर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को सोमवार से मरम्मत कार्य के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने 6 जुलाई से 15 अगस्त तक पुल पर सभी प्रकार के वाहनों और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। 56 वर्ष पुराने इस पुल की पहली बार व्यापक मरम्मत कराई जा रही है।

प्रशासन के अनुसार पुल के जर्जर हो चुके एक्सपेंशन ज्वाइंट और अन्य संरचनात्मक हिस्सों की मरम्मत की जाएगी। निर्माण एजेंसी ने सोमवार सुबह से ही युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर 15 अगस्त तक पुल को दोबारा चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

पुल बंद होने के कारण जिला प्रशासन ने शहर में वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू की है। मोहनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बस स्टैंड, भोला टॉकीज रेलवे गुमटी, धर्मपुर और बाईपास बांध होते हुए मगरदही चौक की ओर भेजा जाएगा। वहीं मुसरीघरारी और मोहनपुर की दिशा से आने-जाने वाले वाहन अटेरन चौक और बाईपास मार्ग का उपयोग कर मगरदही चौक तक पहुंच सकेंगे।

मरम्मत कार्य के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पुल के समीप एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम की भी तैनाती की है। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों और डायवर्जन वाले मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।

*भरत तिवारी के परिजनों से मिले मंत्री अशोक चौधरी, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दिलाया भरोसा – Doorbeen News*

भरत तिवारी के परिजनों से मिले मंत्री अशोक चौधरी, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दिलाया भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *